मुंबई है देश का सबसे अमीर शहर, दिल्ली को मिला दूसरा स्थान: रिपोर्ट
न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार देश के सबसे अमीर शहर मुंबई में 46 हजार करोड़पति हैं और 28 अरबपति हैं, जिसकी कुल संपदा 820 अरब डॉलर यानी करीब 54.64 लाख करोड़ रुपए है।
नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारत की आर्थिक राजधानी देश का सबसे अमीर शहर है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं देश का आईटी हब कहा जाने वाला शहर बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है।

मुंबई में हैं 46 हजार करोड़पति
न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार देश के सबसे अमीर शहर मुंबई में 46 हजार करोड़पति हैं और 28 अरबपति हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की कुल संपदा 820 अरब डॉलर यानी करीब 54.64 लाख करोड़ रुपए है। वहीं दूसरे नंबर के सबसे अमीर शहर और देश की राजधानी दिल्ली में 23 हजार करोड़पति रहते हैं, जबकि अरबपतियों की संख्या 18 है। ये भी पढ़ें- तीन के बाद सोमवार को खुले बैंक, मगंलवार को फिर होगी हड़ताल, हो सकती है परेशानी

देश में कुल 2.64 लाख करोड़पति
दूसरे नंबर पर आए दिल्ली की कुल संपदा 450 अरब डॉलर यानी करीब 29.98 लाख करोड़ रुपए है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर के बेंगलुरु की कुल संपदा 320 अरब डॉलर यानी करीब 21.32 लाख करोड़ रुपए है, जहां पर करोड़पतियों की संख्या 7,700 है, जबकि यहां 8 अरबपति रहते हैं। यह सभी आंकड़े दिसंबर 2016 के हैं, जिनके अनुसार देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 2,64,000 और अरबपतियों की संख्या 95 है। देश की कुल संपदा 6,200 अरब डॉलर यानी करीब 4.13 लाख अरब रुपए की है।

कोलकाता है पांचवें नंबर पर
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है हैदराबाद, जहां पर 9000 करोड़पति और 6 अरबति रहते हैं। हैदराबाद की कुल संपदा 310 अरब डॉलर यानी करीब 20.65 लाख करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में कोलकाता पांचवें नंबर पर है, जिसकी कुल संपदा 290 अरब डॉलर यानी करीब 19.32 लाख करोड़ रुपए है। यहां पर 9,600 करोड़पति रहते हैं और 4 अरबपति रहते हैं। ये भी पढ़ें- जल्द ही खत्म हो सकते हैं एयरटेल के रोमिंग चार्जेज, रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए कंपनी करेगी ऐसा

ये शहर भी हैं इसमें शामिल
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की लिस्ट में शामिल अन्य शहरों में पुणे भी है, जिसकी कुल संपदा 180 अरब डॉलर यानी करीब 11.99 लाख करोड़ रुपए है। यहां पर 4,500 करोड़ति और 5 अरबपति रहते हैं। वहीं चेन्नई की कुल संपदा 150 अरब डॉलर यानी करीब 9.99 लाख करोड़ रुपए है, जहां पर 6,600 करोड़पति और 4 अरबपति रहते हैं। इसके अलावा गुड़गांव में 4,000 करोड़पति और दो अरबपति रहते हैं, जिसकी कुल संपदा 110 अरब डॉलर यानी करीब 7.33 लाख करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में सूरत, अहमदाबाद, विशााखापत्तनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वडोदरा भी शामिल हैं।
-
Mumbai Tunnel Project: ₹7,765 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक कितना पूरा हुआ काम? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Delhi Meerut Expressway Toll Hike: 1 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ जाएगा टोल, चेक करें नए रेट -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Bengaluru Metro: खुशखबरी, इस लाइन पर शुरू हो रही 2 नई नम्मा मेट्रो, BMRCL के प्लान से क्या होगा फायदा? -
Bengaluru STRR Project: शहर के बाहर बनेगा हाई-स्पीड रिंग रोड नेटवर्क, घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट












Click it and Unblock the Notifications