तीन दिन के बाद सोमवार को खुले बैंक, मगंलवार को फिर होगी हड़ताल, हो सकती है परेशानी

जहां एक ओर सोमवार तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने की वजह से भारी भीड़ रहेगी, वहीं मंगलवार को हड़ताल होने की वजह से भी लोग सोमवार को अपने कुछ काम निपटाना चाहेंगे।

नई दिल्ली। आज यानी सोमवार को बैंक तीन दिन की छुट्टी के बाद खुले हैं और कल यानी 28 फरवरी मंगलवार को बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल होने जा रही है। जहां एक ओर सोमवार तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने की वजह से भारी भीड़ रहेगी, वहीं मंगलवार को हड़ताल होने की वजह से भी लोग सोमवार को अपने कुछ काम निपटाना चाहेंगे। यह हड़ताल सरकार के जनविरोधी बैंक सुधारों के खिलाफ और नोटबंदी के समय बैंक कर्मचारियों द्वारा किए गए अतिरिक्त काम के लिए मुआवजे की मांग को लेकर की जा रही है। इस हड़ताल का आह्वान बैंकिंग क्षेत्र के नौ श्रमिक संघों की प्रतिनिधि संस्था और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने किया है।

तीन के बाद सोमवार को खुले बैंक, मगंलवार को फिर होगी हड़ताल, हो सकती है परेशानी
ये भी पढ़ें- जल्द ही खत्म हो सकते हैं एयरटेल के रोमिंग चार्जेज, रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए कंपनी करेगी ऐसा

ऐसे में अगर आपको भी कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो आज ही यानी सोमवार को ही अपने काम निपटा लें। जो नौ संघ इस हड़ताल पर जा रहे हैं उनमें एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू और एनओबीओ हैं। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटाचलम ने कहा है कि इन सभी संघों से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्रों के सभी बैंकों के अधिकारी, सभी पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों, विदेशी बैंकों, ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी 28 फरवरी 2017 को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। ये भी पढ़ें- नोकिया फिर लेकर आया सबसे लोकप्रिय मॉडल 3310, जानिए इसमें नया क्या है?

आपको बता दें कि इससे पहले बैंक तीन दिन से छुट्टी की वजह से बंद थे। इसमें 24 फरवरी को शिवरात्री की छुट्टी थी, 25 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार था, जिसकी वजह से छुट्टी थी और 26 फरवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद थे। वहीं आज यानी सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पांचवें चरण का मतदान हो रहा है, जिसकी वजह से वहां पर भी बैंक बंद रहेंगे और मंगलवार को बैंकों की एकदिवसीय हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+