अभिषेक बच्चन की सास की बिल्डिंग में लगी आग, सचिन तेंदुलकर के ससुर बाल-बाल बचे
घर में आग की खबर पर अभिषेक को साथ ले दौड़ीं ऐश्वर्या, जाकर पता तला आग सचिन के ससुराल में है
नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा में लामेर बिल्डिंग में मंगलवार शाम को आग लगने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दौड़ते हुए यहां पहुंचे। इस दौरान ऐश्वर्या भारी तनाव में दिखीं। इसकी वजह ये है कि ऐश्वर्या की माता वृन्दा इसी बिल्डिंग में रहती हैं। हालांकि अपनी मां के सकुशल पाकर उन्होंने राहत की सांस ली। बिल्डिंग में आग मंगलवार शाम करीब 4 बजे लगी। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने की वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


बिल्डिंग में रहते हैं कई सेलेब्रिटी
इस बल्डिंग में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय रहती हैं, शादी से पहले ऐश्वर्या भी यहीं रहती थीं। इस बिल्डिंग में कई सेलेब्रिटी रहते हैं। ऐसे में जब ऐश्वर्या राय को इस घटना का पता चला वे पति अभिषेक बच्चन के साथ तुरंत ही यहां पहुंचीं। यहां उन्हें पचा चला कि बिल्डिंग के 10 वें और 11वें फ्लोर पर लगी है जबकि ऐश्वर्या राय की मां 12वीं मंजिल पर रहती हैं।

सचिन के ससुर के फ्लैट में लगी आग
आग बिल्डिंग के 10 वें और 11वें फ्लोर पर लगी जहां सचिन तेंदुलकर के सुसराल वाले रहते हैं। वहीं ऐश्वर्या राय की मां 12वीं मंजिल पर रहती हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन की असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सविता शिंदे ने बताया कि जब आग लगी तब सचिन तेंदुलकर के ससुर 11वें फ्लोर पर मौजूद थे लेकिन वह अपने नौकर के साथ बिल्डिंग से सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहे।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बिल्डिंग में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। इस इमारत में कुल 16 मंजिल हैं। आग के बाद सभी लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए। पुलिस ने बताया है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications