मुंबईः दुकान में लगी भीषण आग, 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मनखुर्द में माया होटल के पास एक दुकान में लगी भीषण आग लगी हैं, आग पर काबू पाने के लिए 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

mumbai Fire breaks out in a shop near Maya Hotel in Mankhurd

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। आग लगने की वजह से इलाके में दहशत है।

मुंबई में पहले भी आग लगने के कई हादसे सामने आते रहे हैं। पिछले महीने मुंबई के एक पॉश इलाके Mumbai Kamala Mills के परिसर की छत पर स्थित पब में आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दुख जताया था। बता दें, कमला मिल्स परिसर से कई समाचार चैनल भी संचालित होते हैं।

इस इलाके में आग लगने की वजह से न्यूज चैनल के उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा था। कई चैनलों के ब्रॉडकास्ट को भी बंद करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: बर्फीले तूफान से मची भयंकर तबाही, 1,000 फ्लाइट्स रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+