मुंबई: वर्ली की इस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर
मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित महिंद्रा टावर्स के पीछे साधना हाउस में लेवल-3 की आग लग गई है। आग की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आग कैसे लगी। लेकिन फोटों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह बड़ा हादसा है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

बात दें कि मुंबई में शनिवार को आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची हुई थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसे के हताहत होने की खबर नहीं मिली।।
इसके पहले, शुक्रवार को मुंबई के चेंबूर के सरगम सोसायटी में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग इमारत की 14वीं मंजिल में लगी थी। आग लगने से 4 बुजुर्गों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में शाम करीब साढ़े सात बजे लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications