मुंबई का इंजीनियर सिंगापुर से खरीदकर लाया हुक्का, पीने पर पहुंचा अस्पताल
Recommended Video

मुंबई। मैजिक कोल (खतरनाक रसायन का इस्तेमाल कर तैयार किया जाने वाला कोयला) से हुक्का जलाकर पीने वाले मुंबई के आईटी इंजीनियर को दो महीने में ही इससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। छाती में कई इंफेक्शन के चलते 29 साल का आईटी इंजीनियर अब अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंजीनीयिर दो महीने से इस तरह से हुक्का पी रहा था। दो हफ्ते पहले उसे सांस लेने में दिक्कत और छाती में इंफेक्शन के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉ अरविंद काटे ने बताया कि इंजीनियर ने सिंगापुर से ये हुक्का खरीदा था और इसे मैजिक कोल से जलाता था। दो महीने तक ये हुक्का पीने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, सीटी स्कैन के बाद पता चला कि उसको फेफड़ों में काफी नुकसान हुआ है। हुक्के को तेजी से जलाने के लिए मैजिक कोल बनाने में खतरनाक रसायनों को कोयला पर लगाया जाता है। यह युवाओं और लोगों में व्यापक रूप से लोकप्रिय है, जो अक्सर घर पर हुक्का धूम्रपान करते हैं क्योंकि यह सामान्य कोयले जलने से आसान है लेकिन सेहत पर इसके खतरनाक असर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications