उद्योगपति नेस वाडिया पर ड्राइवर को पीटने और गाली देने का आरोप, मामला दर्ज
मुंबई। एक बार फिर से उद्योगपति नेस वाडिया निगेटिव कारणों के कारण सुर्खियों में हैं। वाडिया पर उनके ड्राईवर के साथ मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगा है। जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नेस वाडिया ने अपने ड्राईवर से बुधवार शाम को परेल(नार्थ मुंबई) से फोर्ट (दक्षिण मुंबई) तक का सफर मात्र 10 मिनट में तय करने को कहा जो कि वो ड्राईवर नहीं कर पाया क्योंकि ऐसा कर पाना असंभव था। दोनों के बीच की दूरी 24 किमी है।
नेस वाडिया ने अपने ड्राईवर को जमकर पीटा और दी गालियां!
जिसके बाद वाडिया का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने ड्राईवर को पीट दिया और उसे काफी गालियां भी दी। जिसके बाद पीड़ित ने वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल मामला दर्ज हो गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
प्रीति जिंटा से भी हो चुका है विवाद
गौरतलब है कि इससे पहले आईपीएल की पंजाब इलेवन टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भी वाडिया पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज कराया था।













Click it and Unblock the Notifications