आलोक नाथ की पत्नी की याचिका कोर्ट ने की खारिज, विंता नंदा को लेकर कही ये बात

अभिनेता आलोक नाथ की पत्नी के विंता नंदा को लेकर डाली गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। एक्टर की पत्नी आशू सिंह ने विंता नंदा के आलोक नाथ पर आरोपों के बाद उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।

मुंबई। अभिनेता आलोक नाथ की पत्नी के विंता नंदा को लेकर डाली गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। एक्टर की पत्नी आशू सिंह ने विंता नंदा के आलोक नाथ पर आरोपों के बाद उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। आशू सिंह ने डिंडोशी सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि जब तक आरोप सिद्ध न हो जाएं, नंदा के किसी भी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर बयान देने पर रोक लगाई जाए। बता दें कि देश में #MeToo कैंपेन के जोर पकड़ने के बाद बॉलीवुड के सबसे 'संस्कारी' एक्टर आलोक नाथ पर विंता नंदा ने रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Alok Nath, Vinta Nanda

शुक्रवार को मुंबई की डिंडोशी सेशन कोर्ट ने आलोक नाथ की पत्नी आशू सिंह की याचिका खारिज कर दी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि नंदा के पास अभिव्यक्ति की आजादी है, इसलिए वो कहीं भी अपनी बात रख सकती हैं। कोर्ट इस वक्त उनके बोलने पर रोक नहीं लगा सकता। पिछले दिनों आलोक नाथ की पत्नी ने विंता नंदा पर एक रुपये के मानहानि का मुकदमा दर्ज करा कोर्ट से नंदा के पब्लिक प्लैटफॉर्म पर बोलने से रोक लगाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: 'हमारे गांव में MeToo के कई उदाहरण हैं, महिलाएं पैसे लेती हैं और मामला दबा देती हैं'

लेखक-निर्माता विंता नंदा ने सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत अपनी कहानी फेसबुक पर शेयर की थी। अपने फेसबुक पोस्ट में यौन शोषण का खुलासा करते हुए विंता नंदा ने बताया था कि इंडस्ट्री में 'संस्कारी' नाम से मशहूर आलोक नाथ ने उनका रेप और यौन शोषण किया था। उनके आरोपों के बाद और महिलाओं को भी आलोक नाथ के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली और दो अन्य महिलाओं ने अभिनेता पर संगीन आरोप लगाए।

'हम साथ-साथ है' की एक क्रू मेंबर और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। संध्या मृदुल ने खुलासा किया था कि आलोक नाथ ने शराब के नशे में उनसे बद्तमीजी की थी। एक्टर के साथ कई सीरियलों और फिल्मों में काम कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शराब पीने के बाद आलोक नाथ एकदम बदल जाते थे और उनके इस व्यक्तित्व के बारे में इंडस्ट्री में सभी को मालूम था।

ये भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता ने कहा, '#MeToo से अगर डरे हुए हैं पुरुष, तो डरना भी चाहिए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+