कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली स्पेशल कोर्ट से बेल

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया को ड्रग्स मामले में मुंबई कोर्ट ने जमानत दे दी है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को 15 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।

Recommended Video

    Drugs Case: कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति Haarsh Limbachiyaa को मिली जमानत | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai court grants bail to comedian Bharti Singh and husband Harsh Limbachiya in drugs case

    गौरतलब है कि 21 नवंबर को भारती सिंह के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनके घर पर छापा मारा था। जांच एजेंसी के मुताबिक भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा गया था। दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। भारती और हर्ष ने गांजा इस्तेमाल करने की बात भी मानी थी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। भारती सिंह और हर्ष ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाए जाने के तुरंत बाद जमानत के लिए आवेदन कर दिया था।

    शनिवार कोकॉमेडियन भारती सिंह को करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।

    जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने 15 हजार के निजी मुचलके पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को जमानत दे दी। गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती उनका भाई शौविक, सुशांत के पूर्व मैनेजर, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत, श्रद्धा कपूर और अर्जुनराम पाल कई सारे बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+