पोर्न रैकेट मामले में शर्लिन चोपड़ा को बड़ा झटका, नहीं मिली अग्रिम जमानत

मुंबई, 29 जुलाई: पिछले साल बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां सलाखों के पीछे गईं, तो वहीं इस साल पोर्न रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पिछले हफ्ते एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह के एक केस में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी नाम आया था। जिस पर उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली, जो रद्द कर दी गई।

Recommended Video

      Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Court ने खारिज की Sherlyn Chopra की Bail | वनइंडिया हिंदी
      Sherlyn Chopra

      जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने पोर्न वीडियो रैकेट में शर्लिन को गवाह के रूप में बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन एक्ट्रेस नहीं गईं। उनके वकील के मुताबिक शर्लिन को डर है कि पुलिस बाकी लोगों की तरह पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। जिस वजह से उन्होंने याचिका दायर कर अदालत से कानूनी सुरक्षा मांगी, लेकिन उनको अग्रिम जमानत नहीं मिली। हालांकि वकील का कहना है कि एक्ट्रेस इस मामले में जांच से पीछे नहीं हट रही हैं। बस उन्होंने एहतियात के तौर पर अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी थी।

      शर्लिन चोपड़ा के वकील सिद्धेश बोरकर के मुताबिक उन्होंने कोर्ट को बताया कि जहां तक 2021 की प्राथमिकी का सवाल है, उस मामले में एक्ट्रेस कुछ भी नहीं कह सकती हैं, क्योंकि उनको एफआईआर की कॉपी नहीं मिली। जब पुलिस ने एक सह-आरोपी को गिरफ्तार किया, तो उन्हें भी डर सताने लगा। हालांकि सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस सिर्फ शर्लिन को बयान देने के लिए बुला रही है। इस संबंध में उनको 26 जुलाई को व्हाट्सएप के जरिए समन जारी कर दिया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+