मुंबई की महिला व्यवसायी ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ दर्ज कराया रंगदारी का मामला
मुंबई। मुंबई के खार की रहने वाली एक महिला व्यवसायी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया है। महिला ने दाऊद और कुछ और गैंगेस्टर्स के खिलाफ एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है। दाऊद और उसके सहयोगी छोटा शकील के खिलाफ खार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाली शबनम शेख गारमेंट का बिजनेस करती हैं।

कराची से आया था शबनम को फोन
शबनम ने अपनी शिकायत में कहा है कि 3 नवंबर को उसके पास कराची से एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम उसमान चौधरी बताया और कहा कि वो छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम का आदमी है। शबनम का कहना है कि उसे 1 करोड़ रुपए ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने इस तरह की कई कॉल आने का दावा करते हुए कहा कि 20 ऑडियो क्लिप पुलिस को दी हैं।

सलमान खान की भी की थी शिकायत
शबनम शेख ने इससे पहले अक्टूबर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान के खिलाफ भी शिकायत की थी। उसने इसके बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया था। शबनम ने शेरा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

भारत के लिए मोस्टवांटेड है दाऊद इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम को 1993 को मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड माना जाता है। इन ब्लास्ट में में करीब 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वांटेड है।












Click it and Unblock the Notifications