रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान के इंजन से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे सभी यात्री

नई दिल्ली। केरल में एयर इंडिया विमान हादसे के एक दिन बाद अब झारखंड के रांची में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रांची एयरपोर्ट से एयर एशिया फ्लाइट (i5-632) मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था लेकिन टेक-ऑफ करने से कुछ देर पहले ही विमान के इंजन से एक पक्षी टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक विमान के इंजर से चिंगारी निकलने के बाद फ्लाइट के पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर ही रोक लिया। विमान में कितने यात्री सवार थे इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Recommended Video

      Kerala Plane Crash: Ranchi Airport पर टला बड़ा हादसा, विमान के इंजन से टकराया पक्षी | वनइंडिया हिंदी
      Mumbai bound Air Asia flight aborted take-off at Ranchi Airport due to a bird-hit

      मिली जानकारी काफिलहाल विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। हालांकि कि विमान की पूरी तरह से जांच के बाद उसे फिर से परिचालन के लिए मंजूरी गई। इस घटना के बाद एयर एशिया का भी बयान सामने आया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एयरएशिया इंडिया चालक दल और अपने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वप्रथम प्राथमिकता देता है। प्रवक्ता ने विमान में खराबी के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से इंतजार करने को कहा है।

      बता दें कि शुक्रवार रात केरल के कोझिकोड के पास कारीपुर हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस घटना में विमान के दोनों पायलट सहित 18 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने शनिवार को जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की है। इस विमान में दुबई से 190 यात्री भारत आ रहे थे लेकिन केरल में भारी बारिश के दौरान विमान रनवे पर फिसल कर 35 फीट खांई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया था कि विमान गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया और उसमें सवार 18 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।

      यह भी पढ़ें: विमान क्रेश साइट पर पहुंचे एविशन मिनिस्टर हरदीप पुरी, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+