Mumbai Unlock: मुंबई में बीच, सीफ्रंट, ग्राउंड, गार्डन खोलने की मिली अनुमति, पढ़ें नए नियम
Mumbai Unlock: मुंबई में बीच, सीफ्रंट, ग्राउंड, गार्डन खोलने की मिली अनुमति, पढ़ें नए नियम
मुंबई, 16 अगस्त: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों को कम होता देख बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) धीरे-धीरे अनलॉक प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है। सोमवार (15 अगस्त) को बीएमसी ने ब्रेक द चेन मुहिम के तहत मुंबई के सभी ग्राउंड, सीफ्रंट, सीफेज, गार्डन और बीच खोलने की अनुमति दे दी है। मुंबई के इन सभी स्थानों सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक खोले जाएंगे। इससे पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने राज्य के रेस्तरां और दुकानों को रात को 10 बजे तक खोलने का ही निर्देश दिया है।

Recommended Video
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा है कि ये सभी जगह सातों दिन खुले रहेंगे। हालांकि कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। बीएमसी ने यह भी कहा है कि अगर कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाएगा तो कार्रवाई भी की जाएगी।
मुंबई में जिम, योग सेंटर, सैलून, पार्लर और स्पा, स्विमिंग पूल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति पहले से ही दी गई है। इन जगहों पर भी सफाई कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के मानदंडो का पालन करना होगा।
महाराष्ट्र में रविवार (15 अगस्त) कोरोना के 4,797 नए मामले सामने आए थे और 130 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि 3,710 लोग रिकवर हुए थे। राज्य में कोविड-19 के फिलहाल 64,219 एक्टिव केस हैं। वहीं मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 3,096 है।












Click it and Unblock the Notifications