मुंबई हमले का आरोपी याकूब मेमन लिख रहा है एमए की परीक्षा

1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाके का आरोपी याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन इन दिनों जेल के अंदर खूब पढ़ रहा है। हाल ही में याकूब मेमन की फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी। याकूब पर 1993 में मुंबई शहर में सीरियल बम धमाके का आरोप है। याकूब को 1994 में नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। याकूब पेशे से चार्टड अकाउंटेंट भी हैं। कुछ साल पहले ही नागपुर के इसी जेल के भीतर रहते हुए याकूब ने एम ए इंग्लिश भी पास किया था।
देश में ऐसे बहुत से गरीब परिवार के बच्चे हैं जिन्होंने स्कूल का मुंह भी नहीं देखा होगा लेकिन एक ऐसा आरोपी जिसने सैकड़ों लोगों की जानें ली वह आराम से बैठकर नागपुर सेंट्रल जेल से एमए की परीक्षा दे रहा है। आम जन को यह जानकार अफसोस तो होगा लेकिन भारतीय जेलों के लनयम-कानून ही कुछ ऐसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications