भीड़ ने शख्स को पेड़ से उल्टा लटकाकर उतारा मौत के घाट, लाचार खड़ी देखती रही पुलिस

मुंबई। मुंबई के डोंबिवली इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। मारपीट मामले में दो लोग पर आरोप लगा है। गुस्साई भीड़ ने इस व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाकर बहुत मारा और पुलिस यह सारा मामला तमाशबीन बनकर देखती रही। पीड़ित व्यक्ति बेहोश होने तक लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन अफसोस उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

20-25 लोगों ने मिलकर पीटा

20-25 लोगों ने मिलकर पीटा

दिल दहला देने वाली यह घटना डोंबिवली के खोनी गांव के पास घटी। पीड़ित व्यक्ति गांव के पास आए ट्रक से उतरा था। पता पूछने के बाद कुछ लोगों के साथ उसका वाद विवाद हुआ था। उसके बाद दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। जिसकी वजह से स्थानिक लोग भड़क गए थे। स्थानिक लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ा और पेड़ से बांधकर मारा। उसके बाद 20 से 25 लोगों ने भी उसकी बुरी तरह पिटाई की। भीड़ ने पीड़ित व्यक्ति को इतनी बेरहमी से पीटा की वो बेहोश हो गया।

पुलिस बनी रही तमाशबीन

पुलिस बनी रही तमाशबीन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और पुलिस भी तमाशबीन बनकर देखती रही। बहुत बार हाथ पैर जोड़ने के बावजूद उसके बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। व्यक्ति को घटनास्थल से हॉस्पिटल ले जाने में डेढ़ घंटा लगा। उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। संबंधित व्यक्ति उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का बताया जा रहा है। उसकी नाम अभी तक पता नहीं चल सका है। उसके पास से बरामद कार्ड में चंद्रेश नाम लिखा हुआ पाया गया है। यह मामला मानपाडा पुलिस स्टेशन में दाखिल किया गया है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की खोज पुलिस कर रही है।

 पेड़ से उल्टा लटका कर पीटा

पेड़ से उल्टा लटका कर पीटा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वो शख्स मानसिक रुप से बीमार था। उसने पुलिस के साथ भी मारपीट की थी। जब उसे भीड़ से निकाला गया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस का वॉकी-टॉकी भी तोड़ दिया था। उसके बाद भीड़ ने उसे वापस पेड़ में बांध दिया था। इस मामले में एस बी कचवे और एच एम गुरुड पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+