मुंबई एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, कुछ हिस्सों को कराया गया खाली

मुंबई। मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी से हड़कंप मच गया। हालाकि बम थ्रीट एसेसमेंट कमेटी ने एयरपोर्ट पर बम होने की खबर को झूठा करार दिया है। बता दें कि बम होने की अफवाह के बाद एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को खाली करवा दिया गया था। जिन हिस्सों को खाली करवाया गया था उनमें टर्मिनल 2, 2, 3 और 4 लेवल को खाली करवा दिया गया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच एयरपोर्ट प्रशासन को धमकी भरा कॉल मिला था।

Mumbai Airport Terminal 2 on Saturday received a threat call, evacuated some areas

जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को खाली करा दिया। बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने मोहड़ा संभालते हुए तत्काल जांच पड़ताल की और फोन कॉल को फेक करार दिया। फिलहाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही सामन्य और सुचारू रूप से चल रही है।

मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे मरम्मत कार्य के कारण संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। रनवे मरम्मत की वजह से एक रनवे 31 मार्च 2019 तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहता है, शाम 5 बजे के बाद इस रनवे पर सेवाएं शुरू कर दी जाती हैं। रनवे बंद होने के बाद भी यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट्स के बाद मुबई शहर के 12 मेट्रो स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया है। तनावपूर्ण हालात में मुंबई पर किसी भी तरह के संभावित खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें- गुजरात के 50% जलाशयों में महज 10% पानी शेष, बारिश नहीं हुई तो इस साल भी हो सकती है बर्बादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+