मुंबई एयरपोर्ट ने तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में उड़ी 980 फ्लाइट्स
मुंबई। दुनिया के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से शुमार, मुंबई एयरपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बीते 20 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट से 24 घंटे में 980 फ्लाइट्स ने उड़ान भरा और लैंड किया। दुनिया के किसी भी सिंगल-रनवे एयरपोर्ट के लिए ये नया रिकॉर्ड है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड मुंबई एयरपोर्ट के ही पास था।

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड का एयरपोर्ट
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 6 दिंसबर को मुंबई एयरपोर्ट पर 974 फ्लाइट्स लैंड की थी जो कि एक नया रिकॉर्ड था। लेकिन अब मुंबई ने 980 फ्लाइट्स के साथ अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई एयरपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्तत एयरपोर्ट इंग्लैंड का गैटविक एयरपोर्ट है। गैटविक एयरपोर्ट पर एक दिन में 870 फ्लाइट्स आती और जाती हैं।

हालांकि इस मामले में खराब रहा रिकॉर्ड
2017 का साल मुंबई एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की देरी के मामले में काफी खराब रहा। भारत के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में एक मुंबई एयरपोर्ट पर पिछले साल करीब एक-तिहाई उड़ानों में देरी हुई। वहीं साल 2017 के आखिरी महीने में 44 फीसदी उड़ानों डिपार्चर और 47 फीसदी के अराइवल में देरी हुई।

4.52 करोड़ यात्रियों ने मुंबई से ली फ्लाइट
अगर आकंडों की बात की जाए तो साल 2016-17 में मुंबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे एयरपोर्ट रहा। यहां लगभग हर मिनट में एक विमान उड़ान भरती थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के नाम था। आकंडों के मुताबिक, मुंबई में औसतन एक दिन में 4.52 करोड़ यात्रियों ने फ्लाइट लीं, जबकि लंदन का गैटविक 4.4 करोड़ यात्रियों के साथ दूसरे नंबर पर था।
-
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications