Air hostess Murder: मुंबई एयर होस्टेस हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, पैंट के सहारे लॉक-अप में लगाई फांसी
Mumbai Air hostess Murder: महाराष्ट्र के मुंबई एयर होस्टेस की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम अटवाल की लॉक-अप में आत्महत्या से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने अपनी पैंट के सहारे फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में एयर होस्टेस हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने अंधेरी स्टेशन के लॉकअप में अपनी पैंट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

आरोपी विक्रम अटवाल को मुंबई के मरोल इलाके में 24 वर्षीय एयर होस्टेस की उसके फ्लैट के अंदर गला काटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
24 वर्षीय एयर होस्टेस सोमवार 04 सितंबर को सुबह अंधेरी पूर्व में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई, जिसके बाद पवई पुलिस ने कथित हत्या के मामले में हाउसिंग सोसाइटी के सफाई कर्मचारी विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया था।
पीड़िता छह महीने पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर से शहर आई थी और अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ एनजी कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहती थी। हालांकि, घटना के वक्त वह अपार्टमेंट में अकेली थी। तीन दिन पहले उसकी बहन और दोस्त अपने होम टाउन के लिए रवाना हो गए थे।
पीड़िता ने आखिरी बार अपने परिवार से रविवार सुबह बात की थी, लेकिन दिन में जब उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो कॉल का जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने मुंबई में उसके दोस्तों को कहा कि, वो उसके बारे में पता लगाए।
पवई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब वे रात 9.30 बजे के आसपास उसके घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। बार-बार खटखटाने और दरवाजे की घंटी बजाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ने के लिए एक सुरक्षा गार्ड की मदद ली। दरवाजा तोड़, जब वे अंदर गए तो देखा कि पीड़िता का शव बाथरूम में खून से लथपथ था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications