Mumbai Ahmedabad Bullet Train: हाई स्पीड रेल नेटवर्क पर बड़ा अपडटे, 25 में से 17 नदी पुल का काम पूरा

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad High Speed Rail Corridor) पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ने वाला यह 508 किलोमीटर लंबा रूट आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण बनता जा रहा है, जो नदियों, पहाड़ियों और सुरंगों के बीच से होकर गुजरेगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत कुल 25 नदियों पर पुल बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 17 का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। गुजरात में स्थित अधिकांश पुल तैयार हो चुके हैं, जिससे प्रोजेक्ट की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: पुलों पर चल रहा तेजी से काम

- पूरे रूट पर कई महत्वपूर्ण नदी पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें मेश्वा नदी पर 120 मीटर, वात्रक नदी पर 280 मीटर, मोहर नदी पर 160 मीटर और कावेरी नदी पर 120 मीटर लंबे पुल शामिल हैं।

- दमन गंगा नदी पर 360 मीटर लंबा पुल इस रूट के प्रमुख संरचनाओं में से एक है। इसके अलावा बड़े पुलों पर भी तेजी से काम जारी है।

- साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल निर्माणाधीन है, जबकि माही नदी पर 720 मीटर लंबा पुल बन रहा है, जिसके अधिकांश फाउंडेशन वेल तैयार हो चुके हैं।

- नर्मदा नदी पर 1,366 मीटर लंबा विशाल पुल भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है। वहीं, वैतरणा नदी पर करीब 2 किलोमीटर लंबा सबसे बड़ा पुल बनाया जाएगा।

Bullet Train Project: महाराष्ट्र में बनेंगे 4 स्टेशन

इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में वायाडक्ट (ऊंचे पुल) का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिससे ट्रेन बिना बाधा तेज गति से चल सकेगी। महाराष्ट्र में चार प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) का भूमिगत स्टेशन सबसे खास है। यहां निर्माण कार्य जारी है और नींव का काम पूरा हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दो बड़े औद्योगिक शहरों मुंबई और अहमदाबाद के बीच वर्ल्ड क्लास हाई स्पीड रेल नेटवर्क तैयार होगा।

Bullet Train: इस रूट पर होंगे कुल 12 स्टेशन

गुजरात में साबरमती और अहमदाबाद स्टेशनों पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें सूरत, वडोदरा, भरूच और ठाणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है, जो आने वाले समय में यात्रा को तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+