16 महीने में महिला को आए 5 हार्ट अटैक, डॉक्टर भी हैं हैरान, पूछती है- मुझे क्या दिक्कत है?
हार्ट अटैक और दिल की बीमारी को लेकर लोगों के मन में एक धारणा होती है कि ये ज्यादा मौका नहीं देती है। लेकिन मुंबई के मुलुंड इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने डॉक्टर को भी हैरान कर दिया है। मुंबई के मुलुंड की रहने वाली 51 वर्षीय महिला को पिछले 16 महीनों में पांच बार दिल का दौरा पड़ा है। हर तीन महीने में उनको एक बार हार्ट अटैक आया है।
महिला को इसके लिए 5 स्टेंट लगवाने पड़े हैं, 6 एंजियोप्लास्टी और एक कार्डियक बाईपास सर्जरी हुई है। रेखा (उसका बदला हुआ नाम), जिसे आखिरी बार 1 और 2 दिसंबर को कैथ लैब में ले जाया गया था। महिला ने कहा था, ''मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि मेरे साथ क्या गलत है, मुझे क्या दिक्कत है? क्या मुझे तीन महीने बाद एक नया ब्लॉकेज विकसित होगा।"

रिपोर्ट के मुताबिक महिला को पहली बार सितंबर 2022 में उस वक्त हार्ट अटैक आया था, जब वह जयपुर से मुंबई के बोरिवली लौट रही थीं।
डॉ हसमुख रावत ने कहा, 'रेखा का हार्ट संबंधी समस्याओं का कारण एक रहस्य बना हुआ है। ये एक ऐसी गुत्थी है, जिसे अभी तक सुरझाया नहीं गया है। अभी तक हमने उनकी दो एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी की है।' डॉ हसमुख रावत जुलाई-2023 से हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।
महिला की टीम में कई एक्सपर्ट और डॉक्टर भी शामिल हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि वास्कुलिटिस जैसी एक ऑटो-इम्यून बीमारी इसका कारण हो सकती है, जिसमें रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं और संकीर्ण हो जाती हैं। लेकिन टेस्ट के रिपोर्ट से अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं मिले हैं।एक्सपर्ट ने कहा है कि हर कुछ महीनों में
रेखा को जो हार्ट अटैक आ रहे हैं, उनके लक्षण सामान्य हैं, उन्हें सीने में तेज दर्द, डकार आना और बेचैनी होती है।
रेखा का कहना है कि, ''मुझे फरवरी, मई, जुलाई और नवंबर में दिल का दौरा पड़ा है।'' उन्होंने आगे कहा कि एक और घटना हुई थी जब वह एक और हमले के डर से घबराकर अस्पताल पहुंची थीं।
रेखा को शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी अन्य पुरानी समस्याएं भी है। सितंबर 2022 में उनका वजन 107 किलोग्राम था और तब से उनका वजन 30 किलोग्राम से अधिक कम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications