4 हजार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बैंक के तीन निदेशक गिरफ्तार

मुंबईः मुंबई पुलिस ने एक निजी फर्म के तीन निदेशकों को बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि बैंक के साथ चार हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों के नाम भंवरलाल भंडारी, प्रेमल गोरागांधी और कमलेश कनूनगो है। इन तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया है।

Mumbai 3 director arrested for 4,000 crore bank fraud

हाल ही में एक्सिस बैंक ने इस फर्म के खिलाफ 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। एक्सिस बैंक कंपनी 20 क्रेडिट कंपनियों के समूह का हिस्सा है, जिन्होंने फर्म को उधार दिया था।

गिरफ्तार किए गए तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के माध्यम से नकली चालान और फेक बिल बनाकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की। इन पर फेक लैटक ऑफ क्रेडिट बनाने का भी आरोप है।

पुलिस ने इस मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका से इनकार नहीं किया है। एक्सिस बैंक ने पारेख ऑल्यूमिनेक्स लिमिटेड (पीएएल) के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें निर्देशक अमिताभ पारेख (2013 में मृत्यु हो गई), राजेंद्र गोठी, देवेशु देसाई, किरण पारिख और विक्रम मोरदानी का नाम था।

पीएएल के खिलाफ सीबीआई पहले से जांच कर रही है। फर्म पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से पैसे उधार लेकर उसे रियल स्टेट में लगाने का आरोप है।

पुलिस ने कहा है कि पीएएल ने शुरू में ऐक्सिस बैंक से 125 करोड़ रुपये का लोन लिया और बैंक का भरोसा जितने के लिए उसे कुछ समय बाद चुका दिया। लेकिन बाद में उधार लेने के बाद फर्म ने नहीं चुकाया।

यह भी पढ़ें- आरबीआई का दावा, बैंकों में पड़े 11,300 करोड़, कोई नहीं है पैसों का दावेदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+