गोरखपुर में मुलायम के निशाने पर होंगे मोदी, केजरीवाल

Mulayam, Akhilesh
लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में ऊंचाईयों को छूती नरेंद्र मोदी की लहर और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की मजबूत होती नींव से परेशान मुलायम सिंह यादव गोरखपुर में होने वाली रैली में मोदी और केजरीवाल पर निशाना साधेंगे।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा के मुखिया मुलायम सिंह और उनके पुत्र तथा राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर में होने वाली रैली के माध्यम से विरोधियों पर गरजेंगे। सपा की यह रैली उसी मानबेला मैदान में हो रही है, जहां कुछ दिनों पहले ही नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई थी।

गोरखपुर के मानबेला मैदान में आयोजित होने वाली देश बचाओ देश-बनाओ रैली को सफल बनाने के लिए सपा ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी ने रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हेलीपैड व मंच निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।

मोदी ने कहा था मेरा पीछा करते हैं मुलायम-अखि‍लेश

इस रैली में मोदी पर वार करने के लिये मुलायम के पास गुजरात दंगों के अलावा कुछ नहीं होगा, जबकि केजरीवाल पर प्रहार करने के लिये वो उनके इस्तीफे को अस्त्र बनायेंगे।

रैली की तैयारियों का जायजा लेने व भागीदारी के लिए मंत्रियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी एवं राजकिशोर सिंह (रैली प्रभारी), दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील सिंह साजन पहले से ही यहां जमे हुए हैं और तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश, एक अन्य मंत्री विजय मिश्र ने यहां पहुंचकर रैली स्थल का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने पहले ही सपा के मुखिया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर यह आरोप लगाया था कि वह जहां-जहां जाते हैं मुलायम और अखिलेश उनका पीछा करते है। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पूरे रैली स्थल पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की कई कंपनियां तैनात की गई हैं और इसके अलावा हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+