नई बीमारी की चपेट में मुलायम सिंह यादव, आज गाजियाबाद में होगा ऑपरेशन

मुलायम सिंह यादव को अब नई बीमारी ने घेरा, आज गाजियाबाद में होगा ऑपरेशन

नई दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की आज गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में सर्जरी होगी। मुलायम सिंह यादव को यूरिन रुकने की समस्या हुई है। उन्हें सोमवार को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद मंगलवार को उनकी सर्जरी करने का फैसला लिया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान उनके साथ यूपी की बदायूं लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही मीडिया में आई, उनसे मिलने के लिए सपा नेताओं का तांता लग गया। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए है।

काफी समय से बीमार चल रहे हैं मुलायम

काफी समय से बीमार चल रहे हैं मुलायम

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने परिवार को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। अभी शनिवार शाम को ही तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी उन्हें शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के चलते मेदांता लाया गया था। इस महीने में यह पांचवी बार है, जब उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता से पहले मुलायम को लखनऊ के पीजीआई में इलाज के लिए ले जाया गया था। पीजीआई में उनकी तबीयत में सुधार देखे जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

शुगर ज्यादा होने के कारण बिगड़ी थी तबीयत

शुगर ज्यादा होने के कारण बिगड़ी थी तबीयत

पिछले दिनों 10 जून को मुलायम सिंह यादव को तबीयत खराब होने के बाट चार्टर प्लेन से दिल्ली लाया गया और गुरुग्राम के मेंदाता में एडमिट कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की तबीयत शुगर ज्यादा होने के कारण बिगड़ी थी। मेदांता में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने रात में ही उनकी कुछ जरूरी जांचें कराईं और रिपोर्ट आने के बाद बताया कि अब मुलायम सिंह की हालत स्थिर है। उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में रखा गया था। मेदांता में मुलायम सिंह यादव का इलाज सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में चला था। डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव का इलाज चल चुका है।

परिवार में सुलह कराने की कोशिश में जुटे हैं मुलायम

परिवार में सुलह कराने की कोशिश में जुटे हैं मुलायम

गौरतलब है कि इससे पहले जब मुलायम सिंह यादव लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हुए थे तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव भी वहां मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार के बाद से ही अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच सुलह कराने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। परिवार में सुलह कराने के लिए मुलायम सिंह यादव दिल्ली से लेकर अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के सैफई तक में बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव को अलग-अलग बिठाकर कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। हालांकि शिवपाल यादव स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि वो अब समाजवादी पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+