...तब तो सपा को ले डूबेगा यह मुलायम सिक्का

पढ़ें- मायावती के बारे में वो बातें जो आप नहीं जानते
सपा के कार्यकर्ताओं की दीवानगी देखने वाली है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में सपा कार्यकर्ताओं के पास ऐसे सिक्के देखने को मिले हैं, जिन पर मुलायम हैं। अब सवाल यह उठता है कि कहीं प्रचार के नाम पर ऐसे ही सिक्के चांदी या सोने में तो नहीं तैयार किये जा रहे हैं। अगर क्योंकि इस तस्वीर में मुलायम सिक्के के ठीक पीछे आप सोने के सिक्के पड़े देख सकते हैं। जिस जगह यह सिक्का तैयार किया गया है, हो सकता है वहीं पर सोने के सिक्कों पर भी मुलायम की फोटो लगायी गई हो।
चूंकि हमें यह तस्वीर फेसबुक से प्राप्त हुई है, लिहाजा हम यह पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते कि सिक्के किसी को बांटने के लिये तैयार किये गये हैं, या महज दीवानगी मात्र है। लेकिन अगर वाकई में सोने-चांदी के मुलायम सिक्के बांटने की तैयारी है तो कार्यकर्ता और उनके आका निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के शिकंजे में फंस सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications