इलाज के बाद मुलायम सिंह यादव को मुंबई अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव को रविवार को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करा देना। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि अस्पताल जाएं। दरअसल मुलायम सिंह को पेट में दर्द की शिकाय थी, जिसके बाद उनके करीबी दोस्त ने उनसे डॉक्टर को दखाने के लिए कहा थता। मुलायम सिंह के करीबी ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था, उनका इलाज पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और वह वापस लखनऊ चले गए हैं।

mulayam

बता दें, हाल ही में मुलायम को नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह को पेट में दर्द की शिकायत ​थी। जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया था। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया गया। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ थे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह को शुगर की शिकायत है, गुरुवार को भी उनका शुगर लेवल बढ़ने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो महीने से मुलायम के स्वास्थ्य की जांच लगातार की जा रही है, कुछ दिन पहले उनको संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+