मुलायम सिंह का यह चैलेंज नरेंद्र मोदी के लिये है

मुलायम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार तीसरी ताकत की सरकार बनेगी और सपा को इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। चुनाव में धनबल का खूब इस्तेमाल होगा। इस खर्च में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सबसे आगे रहेंगी। इसके बावजूद केंद्र में इन दोनों पार्टियों को बहुमत नहीं मिलेगा। चुनाव में इस बार तीसरी ताकत की सरकार बनेगी। सपा को इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं।
छोटा हो जाता है स्थानीय दिग्गजों का कद
मुलायम का यह स्टेटमेंट सच पूछिए तो नरेंद्र मोदी के लिये चैलेंज है क्योंकि भाजपा देश भर के प्रत्येक शहर को मोदी के दम पर प्रोजेक्ट कर रही है। खास बात यह है कि भाजपा की रैलियों में मोदी के आने से स्थानीय नेताओं (जो उस जगह से चुनाव लड़ेंगे) का कद बहुत छोटा हो जाता है।
मुलायम ने दम भर कर कहा है कि सरकार बनाने में सपा का सबसे बड़ा रोल होगा। उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश के धार्मिक समीकरणों को देखते हुए कहा है। हाल ही में हुए मुजफ्फरनगर दंगे और बार-बार अयोध्या का मुद्दा यूपी में वोटों का ध्रुवीकरण कर रही है। ऐसे में भाजपा के लिये मुस्लिम वोट पाना मुश्किल हो सकता है। लिहाजा अगर मुलायम की बात को झुठलाना है तो भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर मोदी को यूपी के लिये अलग रणनीति बनानी होगी। केवल अमित शाह को भेज देने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि अमित शाह का जादू अब तक गुजरात के बाहर नहीं चला है।












Click it and Unblock the Notifications