मुलायम ने अखिलेश को पार्टी ने निकाला, पढ़ें कैसे ट्विटर पर उड़ा मजाक
अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने पर सोशल मीडिया पर लोग मुलायम सिंह और शिवपाल यादव का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अपने चचेरे भाई राम गोपाल यादव को पार्टी से निकाल दिया। मुलायम ने दोनों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि दोनों उनकी बनाई पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अखिलेश को लेकर नेताजी ने कहा कि वो केवल उनसे लड़ते रहता है। पार्टी से निकालने के बाद मुलायम ने कहा-अखिलेश क्या माफी मांगेगा, वो तो लड़ता है...

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवपाल यादव वहां मौजूद थे। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी में जारी इस जंग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है। अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने पर सोशल मीडिया पर लोग मुलायम सिंह और शिवपाल यादव का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। कैसे 10 सेकंड के भीतर पार्टी से निकाले गए अखिलेश...
Angry Bird leaves the Nest. #SamajwadiParty #AkhileshYadav #Split #uppolls #PariWAR @AShetty84 @SreeIyer1 @pGurus1 @vhsindia @niku1630 pic.twitter.com/IGQjrgzl6n
— Akshay (@akshaychanders) December 30, 2016
By expelling #AkhileshYadav from #SamajwadiParty, #MulayamSinghYadav made his son A Hero wid tag of Man Against Corruption
— Dr Amit Pandey (@dr_amitpandey) December 30, 2016
Wrong Move Netaji pic.twitter.com/CHSMMjwSGU
#RamGopalYadav only man responsible for party division #AkhileshYadav must understand save the party #SamajwadiParty for #MulayamSinghYadav
— abhishekkatiyar (@abhishekkatiyar) December 30, 2016
लोगों ने तरह-तरह के पंच लाइन और फिल्मी डायलॉग्स के साथ मुलायम सिंह पर निसाना साधा। अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा का ये रार सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया। लोगों ने समाजवादी पार्टी की इस लड़ाई पर खूब चुटकी ली। लोगों ने एक के बढ़ कर एक फनी फोटोज और पंच लाइन का इस्तेमाल किया और यूपी की इस सियासी उथल-पुथल का मजा उठाया। वहां पार्टी से 6 साल के लिए निकाले जाने पर अखिलेश समर्थकों ने उनके आवास के बाहर जमा होना शुरू कर दिया। लखनऊ में अखिलेश समर्थकों का हंगामा शुरू हो गया। माना जा रहा है कि अखिलेश अपनी अलग पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications