Mukul Roy Net Worth: सादगी के मिसाल थे पूर्व रेल मंत्री! जानिए कितनी थी मुकुल रॉय की कुल संपत्ति
Mukul Roy Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 'चाणक्य' के नाम से मशहूर और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार, 23 फरवरी को तड़के निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही बंगाल के एक ऐसे राजनीतिक अध्याय का अंत हो गया जिसने राज्य की सत्ता की दिशा बदली थी।
मुकुल रॉय के बारे में अक्सर कहा जाता था कि वे जितने शक्तिशाली नेता थे निजी जीवन में उतने ही सादे थे। करोड़ों की संपत्ति वाले आज के नेताओं के दौर में मुकुल रॉय का 'चुनावी हलफनामा' (Election Affidavit) उनके सादगी भरे जीवन की गवाही देता है। यहां उनकी नेट वर्थ और संपत्तियों का पूरा ब्योरा दिया गया है।

चुनाव के दौरान दाखिल किए गए उनके स्व-घोषित हलफनामे (Affidavit) के मुताबिक, मुकुल रॉय की कुल संपत्ति करीब 50.85 लाख रुपये है, जबकि उन पर मात्र 1.50 लाख रुपये की देनदारी (Liabilities) दर्ज है।
Mukul Roy Property Details: कितनी है मुकुल रॉय की कुल संपत्ति?
मुकुल रॉय और उनके परिवार की चल संपत्ति का बड़ा हिस्सा बैंक डिपॉजिट और बीमा के रूप में था। उनके पास कोई बड़ा शेयर बाजार निवेश या बॉन्ड नहीं था। राजनीति के शीर्ष पदों पर रहने के बावजूद मुकुल रॉय की जीवनशैली और संपत्ति का यह ब्योरा उन्हें 'सादगी की मिसाल' के रूप में स्थापित करता है।
चुनावी दस्तावेजों के अनुसार-
कुल संपत्ति (Assets): ₹50,85,687 (लगभग 50 लाख)
कुल देनदारी (Liabilities): ₹1,50,000 (लगभग 1.5 लाख)
यानी, तमाम बड़े राजनीतिक पदों पर रहने के बावजूद मुकुल रॉय की संपत्ति आज के कई विधायकों और सांसदों से भी कम है।
नकद (Cash): मुकुल रॉय के पास केवल ₹18,500 नकद थे।
बैंक डिपॉजिट: मुकुल रॉय के SBI खाते में करीब ₹18 लाख जमा थे, जबकि उनकी पत्नी के खाते में ₹1.40 लाख की राशि थी।
बीमा (LIC): स्वयं और पत्नी के नाम पर कुल ₹2.21 लाख का बीमा निवेश था।
आभूषण (Jewellery): मुकुल रॉय के पास स्वयं का कोई सोना नहीं था। उनकी पत्नी के पास 314.92 ग्राम सोना था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹8.50 लाख बताई गई थी।
अचल संपत्ति : करीब ₹13.74 लाख
उनकी अचल संपत्ति में कोई आलीशान फार्महाउस या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल नहीं था:
पैतृक आवास: उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में उनका एक दो मंजिला मकान है, जिसमें उनकी 50% हिस्सेदारी थी। इसका कुल मूल्य करीब ₹7.50 लाख आंका गया था।
खाली जमीन: उसी क्षेत्र में उनके पास एक छोटा भूखंड (1521 वर्ग फीट) था, जिसे उन्होंने अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ संयुक्त रूप से खरीदा था। इसमें उनका हिस्सा करीब ₹6.24 लाख का था।
मुकुल रॉय के पास नहीं थी एक भी कार
हैरानी की बात यह है कि केंद्र में रेल मंत्री और जहाजरानी राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद मुकुल रॉय के पास अपनी कोई निजी कार नहीं थी। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास न तो कोई लग्जरी गाड़ी थी और न ही कोई साधारण दुपहिया वाहन। वह अपनी यात्राओं के लिए सरकारी या पार्टी के वाहनों पर ही निर्भर रहे।
सादगी की मिसाल लिए राजनीति में ऊंचा कद रखते मुकूल रॉय
मुकुल रॉय की अन्य संपत्तियों में टीवी, फ्रिज, मोबाइल और व्यक्तिगत कपड़े जैसे घरेलू सामान शामिल थे, जिनका कुल मूल्य ₹1.50 लाख के आसपास था। उन्होंने व्यवसाय में भी मात्र ₹1.63 लाख का पूंजी निवेश किया था।
हलफनामे में यह स्पष्ट किया गया है कि यह जानकारी उम्मीदवार द्वारा चुनाव के समय स्व-घोषित है। वर्तमान स्थिति अलग हो सकती है। नवीनतम जानकारी के लिए हालिया चुनाव में दाखिल हलफनामे को देखा जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर अपने हवाई चप्पल और सूती साड़ी के लिए जानी जाती हैं, और उनके सबसे करीबी सिपहसालार रहे मुकुल रॉय ने भी इसी 'सादगी के दर्शन' को अपने जीवन में उतारा था।












Click it and Unblock the Notifications