सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी, भाई ने की घोषणा
लखनऊ। आखिरकार वो बात सामने आ ही गई जिसके बारे में पिछले काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे थे, जी हां, हम बात कर रहे हैं कौमी एकता दल के नेता मुख्तार अंसारी की, जो कि आने वाले यूपी चुनावों में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि शनिवार को कौमी एकता दल के अध्यक्ष और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। अंसारी की पार्टी विलय के बाद मुलायम सिंह के साथ पहली मुलाकात थी।
इस बैठक के बाद अंसारी मे मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी जिस हिसाब से टिकट का बंटवारा करेगी, उसी अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा और मुख्तार सपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव गाजीपुर का दौरा करेंगे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी को बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। मुख्तार अंसारी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह मौजूदा समय में आगरा की जेल में बंद हैं।













Click it and Unblock the Notifications