दुकानों पर नेमप्लेट विवाद के बीच आया मुख्तार अब्बास नकवी का पोस्ट, लिखा- 'आदेश हड़बड़ी में गडबड़ी वाला'
Mukhtar Abbas Naqvi: 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर यूपी में तैयारियां जोरों पर है। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक फरमान सामने आया है, जो अब सुर्खियों में छा गया है। पुलिस के इसी फरमान पर अब पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पुलिस अधिकारियों के आदेश की आलोचना की है। मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'कुछ अति-उत्साही अधिकारियों के आदेश हड़बड़ी में गडबड़ी वाली ..अस्पृश्यता की बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं...आस्था का सम्मान होना ही चाहिए,पर अस्पृश्यता का संरक्षण नहीं होना चाहिए।'

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि जनम जात मत पूछिए, का जात अरु पात। रैदास पूत सब प्रभु के,कोए नहिं जात कुजात।।' इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस आदेश की निंदा की थी। अखिलेश ने कहा था कि ... और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा?
माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जाँच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे। ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी इस फरमान के मुताबिक, खाने-पीने और फल विक्रेताओं को अपनी दुकान के सामने अपने-अपने नाम लिखने होंगे।
जिससे कांवड़ियों में किसी प्रकार का कोई कंफ्यूजन न हो। इस मामले में सहारनपुर के DIG अजय कुमार साहनी का बयान सामने आया है। डीआईजी अजय साहनी ने कहा, 'पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जब कांवड़ियों के बीच होटल और ढाबों पर खाने की रेट लिस्ट को लेकर बहस हुई है।
इसके अलावा, ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां किसी होटल, ढाबे पर नॉनवेज मिलता है या किसी दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने किसी और नाम से होटल, ढाबा खोला है और इससे विवाद हुआ है।' उन्होंने कहा कि इनही विवादों से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया कि दुकानों, होटल, ढाबों के मालिक का नाम बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा जाए।
रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लिखी जाएगी और कर्मियों के नाम भी स्पष्ट रूप से लिखे जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की कोई समस्या न हो... सभी से बातचीत की गई है और सभी होटल, ढाबे इस पर सहमत हैं...हमारे कांवड़ रूट के लिए यह तय किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications