जिंदा है महाभारत के "भीष्म पितामह" मुकेश खन्ना, वीडियो शेयर कर बोले मैं एकदम ठीक हूं
मुंबई, 11 मई: बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये सुनकर लोग शॉक में आ गए हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैं टीवी सीरियल 'महाभारत' में 'भीष्म पितामह' और 'शक्तिमान' से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले मुकेश खन्ना बिलकुल सही सलामत हैं और उन्होंने खुद बताया कि मैं बिलकुल ठीक हूं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से ये मैसेज वायरल हो रहा था कि जाने माने कलाकार मुकेश खन्ना का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि के लिए मीडिया ने जब मुकेश खन्ना के नंबर पर फोन किया तो उन्होंने बताया कि वो पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उन्होंने कहा मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि ये खबर किस आधार पर सर्कुलेट की जा रही है। इस बार की पुष्टि के लिए सुबह से मेरे पास सुबह से कई फोन आ चुके हैं।
इस अफवाह के बाद मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर कहा, मैं आप सबको ये बताने आया हूं कि मैं बिलकुल ठीक हूं। मैं इस अफवाह का खंडन करता हूं और इसकी निंदा भी करता हूं। मेरे साथ आप सबकी दुआएं हैं तो ऐसे में मुझे कुछ हो सकता है क्या? मुकेश खन्ना ने वीडियो में आगे कहा सोशल मीडिया पर यही समस्या है कि लोग ऐसी खबरों को फैला देते हैं।आप लोगों को मेरी इतनी चिंता है इसके लिए आप लोगों का बहुत धन्यवाद।'
ये वीडियो सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना ने किया पोस्ट
बता दें पिछले दिनों मुकेश खन्ना के भाई सतीश खन्ना का बीते दिनों कोरोना के संक्रमण से जुड़ी जटिलताओं के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी उम्र 84 साल थी। ये पहली बार नहीं है जब एक्टर के मरने की अफवाल वायरल हुई हो। इससे पहले 4 मई को टीवी सीरियल 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर चारों ओर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद 'रामायण' में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने फैंस से पुष्टि किया था कि अरविंद त्रिवेदी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।












Click it and Unblock the Notifications