आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे? कौन है सबसे रईस? जानिए Networth
देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री वेडिंग होने जा रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका की प्री वेडिंग हो चुकी है।
स्विट्जरलैंड में प्री वेडिंग सेरेमनी
अनंत और राधिका की दूसरी प्री वेडिंग सेरेमनी स्विट्जरलैंड में 1 जून को होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। यह पूरा आयोजन क्रूज पर होने वाला है। बता दें कि मुकेश अंबानी के दो बेटे और एक बेटी है।

जिस आलीशान अंदाज में अंबानी परिवार इन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है उसे देखते हुए लोगों के भीतर जिज्ञासा उठ रही है कि आखिर मुकेश अंबानी के बच्चों की कुल नेटवर्थ क्या है।
मुकेश अंबानी के दो बेटों का नाम आकाश अंबानी और अनंत अंबानी है, जबकि उनकी बेटी का नाम ईशा अंबानी है।
ईशा अंबानी की संपत्ति
अगर ईशा अंबानी की बात करें तो उनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था। 2018 में उनकी शादी आनंद पिरामल से हुई थी। ईशा ने स्टैंफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है।
ईशा ने अपने पिता का बिजनेस संभालना शुरू किया और वह जियो कंपनी की डायरेक्टर बनी। उनकी कुल संपत्ति 835 करोड़ रुपए की है। इनकी वार्षिक सैलरी 4.2 करोड़ रुपए है।
आकाश अंबानी की संपत्ति
आकाश अंबानी की बात करें तो उनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई है। आकाश की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। बाद में वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गए और ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उनकी कुल संपत्ति 3.3 लाख करोड़ रुपए के आस-पास है। आकाश की सैलरी 5.4 करोड़ प्रति वर्ष है।
अनंत अंबानी की संपत्ति
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बात करें तो उनका जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था। अनंत ने भी अपनी पढ़ाई ब्राउन यूनिवर्सिटी से की। बाद में उन्होंने भी पिता के बिजनेस में अपना सहयोग देना शुरू कर दिया। अनंत की कुल नेटवर्थ 3.3 लाख करोड़ है। अनंत की सैलरी 4.2 करोड़ वार्षिक है।
बहु-दामाद की संपत्ति
ईशा अंबानी के पति आनंद पिरामल की कुल संपत्ति तकरीबन 44 हजार करोड़ रुपए है। अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति तकरीबन 10 करोड़ रुपए है। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी की कुल संपत्ति तकरीबन 149 करोड़ रुपए है।
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की संपत्ति
मुकेश अंबानी की पत्नी की बात करें तो उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं । वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन हैं। उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 3 बिलियन डॉलर है। वहीं मुकेश अंबानी की बात करें तो वह भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 108 बिलियन डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications