पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे सगाई में पहुंचीं ईशा अंबानी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें और Videos
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर उद्योगपति रिलाइंस इंडस्ट्री की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई इटली के लेक कोमो में उद्योगपति आनंद पीरामल के साथ संपन्न हुई। मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी बेटी की शादी पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। ईशा और आनंद पीरामल की सगाई शादी अंदाज में धूमधाम से पूरी हुई। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड इटली में जमा हुआ।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली है। शादी से 2 महीने पहले ईशा की धूमधाम से सगाई हुई। इटली में शादी अंदाज में सगाई करवाई गई। ईशा की सगाई में हर चीज बेहद खास थी। सगाई के मौके पर विला को फूलों से सजाया गया।

पिता के साथ पहुंची ईशा
सगाई के मौके पर ईशा अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी के साथ प्रवेश किया । पिता का हाथ थामे ईशा ने वेन्यू में एंट्री ली, जहां मुकेश अंबानी ने आनंद पीरामल के हाथों में बेटी ईशा का हाथ सौंपा, जहां से फिर आनंद ईशा को सगाई के लिए स्टेज पर लेकर गए।

गुलाबी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी ईशा
सगाई के मौके पर ईशा अंबानी ने गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत गाउन पहनी थी। इस मौके पर वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। वहीं आनंद ने शेरवानी पहनी थी। दोनों बेहद ही सुंदर लग रहे थे। ईशा अंबानी की सगाई पूरी तरह इंग्लिश वेडिंग जैसी लग रही थी।

जमकर हुई आतिशबाजी
ईशा- आनंद के सगाई के मौके पर बेहद खास तैयारी की गई थी। जमकर आतिशबाजी भी हुई ।सगाई फंक्शन के दूसरे दिन सुबह Villa Gastel में इटली के पारंपरिक अंदाज और संगीत के बीच मेहमानों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई। वहीं शाम को Villa Olmo में आलीशान डिनर का बंदोबस्त किया गया था।

इटली पहुंचा बॉलीवुड
इस मौके पर पूरा बॉलीवुड इटली पहुंचा था। आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे पहुंचे थे।

कौन है आनंद पीरामल
आनंद के पिता अजय पीरामल मशहूर रियल एस्टेट कंपनी पीरामल रियल्टी के मालिक है। वहीं आनंद पीरामल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। आनंद ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
View this post on InstagramA post shared by The Orange Wall (@the.orange.wall) on












Click it and Unblock the Notifications