Mukesh Ambani Threat: क्राइम ब्रांच को मिला बड़ा क्लू, सीसीटीवी में दिखी आरोपी की कार
मुंबई। देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने मिली संदिग्ध कार और विस्फोटक मामले में मुंबई पुलिस को एक बड़ा क्लू मिला है। जांच में जुटी पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज मिल गई है जिसमें आरोपी की कार दिखाई दे रही है। फुटेज में एक इनोवा कार दिखाई दे रही है, जिसका संबंध इस घटना से बताया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को मुकेश अंबानी के कार्मिकल रोड स्थित घर के बाहर एक स्कॉर्पियो मिली थी जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें थीं।

इस माममे में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया था। क्राइम ब्रांच टीम को एक फुटेज से पता चला की आरोपी ने स्कॉर्पियो को गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर पार्क किया था। इसके बाद सैकडों फुटेज की जांच करने के बाद पता चला कि वही स्कॉर्पियो और इनोवा 1 बजकर 20 मिनट पर मुलुंड टोल नाके से गुजरती है। इसके बाद दोनों गाड़ियों को प्रियदर्शनी पार्क के पास करीब 1 बजकर 40 मिनट पर देखा जाता है।

क्राइम ब्रांच टीम का कहना है कि स्कॉर्पियो पार्क करने के बाद आरोपी इनोवा कार में बैठकर निकल गया था। अन्य सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि वही इनोवा गाड़ी रात करीब 3 बजकर 05 मिनट पर मुलुंड टोल नाका को पार करती है। फिलहाल इनोवा कहां गई इसका पता लगाने में क्राइम ब्रांच क टीम जुटी हुई है। जांच के दौरान पता चला है कि इनोवा पर जो नंबर प्लेट लगी थी वो भी नकली थी। पुलिस को अंदेशा है कि जिस आरोपी ने भी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के आस-पास की रेकी की होगी, वह वहां टूरिस्ट बनकर पहुंचा होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में बीते दिनों की भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि सस्पेक्ट का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani's house Antilia: मिनी मुंबई से कम नहीं मुकेश अंबानी का महल 'एंटीलिया', घर में है 3 हैलीपैड












Click it and Unblock the Notifications