मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट संग शादी, जानें गेस्ट लिस्ट में किस-किस का नाम?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ उनकी शादी का आयोजन हो रहा है।
इस भव्य शादी का हिस्सा बनने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यवसायी, स्पोर्ट्स और फ़िल्मी हस्तियां एक ही छत के नीचे मौजूद जमा होने वाली हैं। शादी समारोह में हाई प्रोफाइल भारतीय मेहमानों को न्योता दिया गया है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हस्तियां को मिला इनविटेशन...

फिल्मी हस्तियां
बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, एक्टर रजनीकांत, एक्टर शाहरुख खान, एक्टर आमिर खान, एक्टर सलमान खान, एक्टर अक्षय कुमार, एक्टर अजय देवगन, एक्टर सैफ अली खान, एक्टर चंकी पांडे, एक्टर रणवीर सिंह, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर रणबीर कपूर, एक्टर विक्की कौशल, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, करण जौहर, बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर, एक्टर वरुण धवन, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर।
स्पोर्ट्स
सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन।
उद्योगपति और व्यवसायी
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रा, कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली, गौतम अडानी एंड फैमिली, गोदरेज फैमिली, नंदन नीलेकणि, संजीव गोयनका, रिशद प्रेमजी, उदय कोटक, अदार पूनावाला, सुनील मित्तल, पवन मुंजाल, रोशनी नादर, निखिल कामथ, रोनी स्क्रूवाला, दिलीप सांघवी।












Click it and Unblock the Notifications