Arangetram ceremony: कुशल नृत्यांगना हैं मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेट, देखें Dance Video
मुंबई, 06 जून। बहुत जल्द देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने जा रही राधिका मर्चेंट एक कुशल नृत्यांगना हैं। उनके डांस कौशल के गवाह वो सभी लोग बने जो कि उनके अरंगेत्रम कार्यक्रम में शामिल हुए। जी हां, अंबानी ग्रुप के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही राधिका मर्चेंट का अरंगेत्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राधिका ने इतनी शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। आपको बता दें कि अरंगेत्रम कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

डांस वीडियो में राधिका बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही
आपको बता दें कि वायरल हो रहे हैं एक डांस वीडियो में राधिका बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं। हरे और बैंगनी रंग के परंपरागत भरत नाट्यम ड्रेस में राधिका का अंदाज देखने लायक है। मालूम हो कि राधिका मर्चेंट की शादी बहुत जल्द मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत से होने जा रही है। अनंत और राधिका लंबे वक्त से दोस्त हैं और दोनों के परिवार वालों के बीच में भी काफी अच्छा रिलेशन है।

अरंगेत्रम कार्यक्रम
मालूम हो कि राधिका के अरंगेत्रम कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, एक्टर रणवीर सिंह समेत क्रिकेट, राजनीति , व्यावसायिक जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। इस कार्यक्रम में अंनत के साथ उनकी दादी कोकिलाबेन भी नजरआईं और उन्होंने भी फोटोग्राफरों को पोज दिए।

पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक
गौरतलब है कि राधिका इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। करीब ₹750 करोड़ की संपत्ति के मालिक वीरने की बेटी राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है और गुरु सुश्री भावना ठाकर से उन्होंने लगातार आठ सालों तक नृत्य की शिक्षा ली है।
राधिका अंबानी परिवार में दूसरी नृत्यांगना
सबसे खास बात ये है कि राधिका की होने वाली सास नीता अंबानी खुद एक भरतनाट्यम नर्तकी हैं और एक डांस परफार्म के दौरान ही मुकेश अंबानी ने नीता को पहली बारदेखा था और उन्हें देखते ही दिल दे बैठे थे। अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो राधिका अंबानी परिवार में दूसरी नृत्यांगना होंगी।












Click it and Unblock the Notifications