सोनिया गांधी को बेटे की शादी का निमंत्रण देने दिल्ली पहुंचे मुकेश अंबानी, एक घंटे चली बातचीत
Mukesh Ambani meets Sonia Gandhi: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास, 10 जनपथ जाकर मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रिलायंस के चेयरमैन ने गांधी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण पत्र दिया। बता दें, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को होने वाली है।
शादी का कार्ड देने सोनिया गांधी के घर पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी तकरीबन एक घंटे वहां रुके। बता दें, अनंत और राधिका के शादी का उत्सव कई दिनों तक चलेगा। उत्सव की शुरुआत अभी से ही हो चुकी है। 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा, उसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को मंगल उत्सव के साथ अनंत और राधिका के विवाह उत्सव का समापन होगा।

पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भव्य विवाह उत्सव की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गयी है। सूत्रों के अनुसार, मेहमानों को पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर इस अवसर की भावना को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले, नीता और मुकेश अंबानी ने 2 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर में 50 से अधिक वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी।
इस बीच, सामूहिक विवाह समारोह ठाणे के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें जोड़ों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 800 लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नीता और मुकेश अंबानी के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता और ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications