भारत में 70 अरबपति, मुकेश अंबानी हैं सबसे अमीर

Mukesh Ambani is the richest person of India
नई दिल्‍ली। चीन की अनुसंधान कंपनी हुरून द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत में 70 अरब पति हैं और मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं, उनकी सम्‍पत्ति 18 अरब डॉलर है। जबकि अरबपतियों की संख्‍या के मामले में भारत पांचवे स्‍थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सर्वाधिक 481 और चीन में 358 अरब‍पति हैं। खास बात है कि भारत में अरबपतियों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है।

अमीरी के मामले में मुकेश अंबानी का दुनिया में 41वां स्‍थान हैं। दुनिया में सबसे अमीर व्‍यक्ति होने का गौरव माइक्रोसाफ्ट के मालिक बिल गेट्स को प्राप्‍त है, उनके पास 68 अरब डॉलर ( करीब 4,120 अरब रूपये) की सम्‍पत्ति है। भारत के ही लक्ष्‍मी निवास मित्‍तल अमीरों की ग्‍लोबल सूची में 49वें स्‍थान पर हैं, उनके पास 17 अरब डॉलर (1,049 अरब रूपये) की सम्‍पत्ति है।

भारत की जीडीपी में अंबानी बंधुओं का योगदान पांच प्रतिशत है।

भारत में सन फार्मा के दिलीप सांघवी ओर विप्रो के अजीम प्रेमजी के पास 13.5- 13.5 अरब डॉलर की व्‍यक्तिगत सम्‍पत्ति हैं, दोनों संयुक्‍त रूप से 77वें स्‍थान पर है। वहीं टाटा संस के पलोनजी मिस्‍त्री 12 अरब डॉलर (741 अरब रूपये की सम्‍पत्ति के साथ 93वें स्‍थान पर हैं। इसके अलावा एसपी हिंदुजा भी 12 अरब डॉलर (741 अरब रूपये) है और वह भी 93वें स्‍थान पर हैं।

विश्‍व के सबसे अमीरों में वारेन बफे 64 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्‍थान पर और इंडिटेक्‍स के आमनसियो ओर्टेगा 62 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्‍या 70 है, जिसमें से 33 तो सिर्फ मुंबई के ही हैं।

Did you know: मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की कंपनियां भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में संपूर्ण जीडीपी का 5 प्रतिशत योगदान देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+