Mukesh Ambani Gift: मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, जानिए कौन हैं मनोज मोदी?

Mukesh Ambani Gift: मुकेश अंबानी ने अपने रिलायंस कंपनी के कर्मचारी मनोज मोदी को ऐसा तोहफा दिया है, जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं। ऐसे में कौन हैं मनोज मोदी जानिए...

Mukesh Ambani Gift

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वो अपने कारोबार और नई-नई बिजनेस आइडिया को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इन दिनों मुकेश अंबानी से ज्यादा उनके गिफ्ट के चर्चे हैं, जो उन्होंने अपने रिलायंस कर्मचारी मनोज मोदी को दिया है।

देश के सबसे बड़े अरबपतियों में शुमार मुकेश अंबानी इन दिनों अपनी दरियादिली के काफी मशहूर हो रहे हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों और अपने करीबी मनोज मोदी को एक आलीशान बंगला तोहफे में दिया है। यह घर कितना बड़ा है कि इसका अंदाजा इसकी कीमत से ही लगाया जा सकता है।

1500 करोड़ का घर गिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज मोदी को दिए गए गिफ्ट के तौर पर इस घर की कीमत 1500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे पुराने और भरोसेमंद कर्मचारी हैं। उनको मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ यानी राइट हैंड भी कहा जाता है।

Magicbricks.com की रिपोर्ट के मुताबिक यह नवी मुंबई में नेपियन सी रोड पर बनी एक 22 मंजिला इमारत है। इस प्रॉपर्टी का नाम 'वृंदावन' बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार कुछ महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने यह बिल्डिंग मनोज मोदी को गिफ्ट की थी।

जानिए कौन हैं मनोज मोदी?

दशकों से रिलायंस कंपनी में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले मनोज मोदी मौजूदा वक्त में रिलायंस जियो और रिटेल के निदेशक (director) हैं। इसी के साथ वो मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं। बताया जाता है कि मुकेश और मनोज ने 'यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी' में साथ पढ़ाई की थी।

पढ़ाई पूरी होने के बाद भी मनोज मोदी और मुकेश अंबानी एक साथ रहे और फिर 80 के दशक में रिलायंस के साथ वो जुड़ गए। तब से लेकर अब तक मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज का अहम हिस्सा बन चुके हैं। जहां पर मनोज मोदी का घर है, उसी रोड पर जिंदल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल भी रहते हैं।

इटली से मंगाया फर्नीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बिल्डिंग का हर फ्लोर 8 हजार वर्गफीट का है। इस इमारत का कुल क्षेत्रफल 1.7 लाख वर्ग फीट है। इस बिल्डिंग के पहले 7 फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा है। इतना ही नहीं बिल्डिंग में इस्तेमाल किया गया फर्नीचर इटली से मंगाया गया है। सोशल मीडिया पर मनोज मोदी को मिले इस तोहफे की जमकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+