मुकेश अंबानी ने कांग्रेस उम्मीदवार का किया समर्थन, मिलिंद देवड़ा ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की दक्षिणी मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दक्षिण मुंबई के लिए उनको सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया गया है। कांग्रेस नेता द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और कोटक महिंद्रा ग्रुप के मालिक उदय कोटक ने उनका समर्थन किया है। इस वीडियो में कई छोटे कारोबारियों ने कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया है।

'मिलिंद इज द मैन फॉर साउथ मुंबई'
इस वीडियो में मुकेश अंबानी कहते हैं, 'मिलिंद इज द मैन फॉर साउथ मुंबई (दक्षिण मुंबई के लिए मिलिंद देवड़ा सही है)', मुकेश अंबानी कहते हैं, 'मिलिंद पिछले दस सालों से यहां से सांसद हैं। मुझे लगता है कि मिलिंद को सामाजिक, आर्थिक और साथ-साथ कई मुद्दों पर अच्छी जानकारी है। वे युवाओं के लिए नौकरी के अवसर तलाश कर सकते हैं।'
कई कारोबारियों ने किया है मिलिंद देवड़ा का समर्थन
इस वीडियो में उदय कोटक कहते हैं, 'मिलिंद ट्रूली रिप्रजेंट (मिलिद सही तरीके से प्रतिनिधित्व करेंगे)। मुझे उनपर भरोसा है और मैं मानता हूं कि मिलिंद देवड़ा को कई चीजों के बारे में काफी जानकारी है। वह चीजों को समझते हैं।

दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार हैं मिलिंद देवड़ा
कई दिग्गजों को इस वीडियो में मिलिंद देवड़ा का समर्थन करते देखा गया है। 2.17 सेकेंड का ये वीडियो है जिसे मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया है। मिलिंद देवड़ा ने लिखा- छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, दक्षिण मुंबई मतलब बिजनेस, हमें मुंबई में कारोबार लाना है और युवाओं के लिए नौकरी पहली प्राथमिकता है। मिलिंड देवड़ा मुंबई कांग्रेस के हाल ही में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनको संजय निरुपम की जगह मुंबई कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications