मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, एक शख्स गिरफ्तार

मुंबई, 15 अगस्त: उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लिए सोमवार को तीन धमकी भरे कॉल आए। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास अस्पताल के नंबर पर आए थे। इसके तुरंत बाद डीबी मार्ग पुलिस को खबर दी गई, जहां एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुबह 10.30 के आसपास धमकी भरे कॉल आए थे। अभी तक इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Recommended Video

    Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को हत्या की धमकी देने वाला Afzal गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी *News
    mumbai

    वहीं पिछले साल फरवरी में भी अंबानी के घर एंटीलिया के घर के बाहर एक संदिग्ध कार मिली थी। जब सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसकी जांच की तो उसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुईं, जिनका इस्तेमाल विस्फोट में किया जाता है। बाद में इस केस की जांच महाराष्ट्र एटीएस और एनआईए को सौंपी गई। इस केस में महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस के चलते महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख की कुर्सी चली गई थी।

    पोते संग मनाया स्वतंत्रता दिवस
    वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता और पोते पृथ्वी के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में लेकर तिरंगा फहरा रहे हैं, जबकि उनके पीछे रिलायंस के कर्मचारी खड़े हैं।

    मिली है Z प्लस सुरक्षा
    आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के परिवार को Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जिसके तहत उनके पास 55 जवान तैनात रहते हैं। इसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के भी 10 कमांडो शामिल हैं। इसके अलावा अंबानी ने 20 पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी रख रखे हैं और उनके काफिले में चलने वाली कई गाड़ियां बुलेटप्रूफ हैं। पिछले साल जब उनके घर के बाहर विस्फोटक मिला था, तब से घर के आसपास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+