Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amarnath Yatra 2025: कब होंगे 'बाबा बर्फानी' के दर्शन? क्या हैं यात्रा के नियम? जानिए हर सवाल का जवाब

Amarnath Yatra 2025 Hindi: देश की बहुप्रतिक्षित अमरनाथ यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तगण पूरी तरह से बेकरार हैं। सरकार की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि यात्रियों का पहला जत्था पहलगाम पहुंच चुका है, पहले जत्था को एलजी मनोज सिन्हा ने रवाना किया था।

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था, साहस और आत्मिक शांति की अनुभूति है। कहते हैं जो कि अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, उसे मोक्ष मिलता है। इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरतत्व का ज्ञान दिया था।

Amarnath Yatra 2025

कब से कब तक है Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त दिन शनिवार को सावन पूर्णिमा तक चलेगी, यानी कि ये यात्रा 38 दिनों की है।

अमरनाथ यात्रा 2025 दर्शन का समय

अमरनाथ यात्रा के समय में मंदिर खुलने का समय सुबह 6 बजे है, जो शाम को 4 बजे तक।

यात्रा मार्ग Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रा के दो प्रमुख मार्ग हैं

  • पहलगाम रूट - यह पारंपरिक और लंबा मार्ग है (लगभग 48 किमी)।
  • बालटाल रूट - यह छोटा लेकिन कठिन और सीधा मार्ग है (लगभग 14 किमी)।

पंजीकरण और परमिट

  • अमरनाथ यात्रा के लिए पहले से पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य होता है।
  • इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • प्रत्येक यात्री को एक यात्रा परमिट (Yatra Permit) दिया जाता है।

Amarnath Yatra 2025 यात्रा के नियम

  • 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होती।
  • यात्रा कठिन पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरती है, इसलिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Compulsory Health Certificate - CHC) जमा करना जरूरी है।
  • बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं मिलती।
  • आईडी कार्ड और परमिट हमेशा अपने पास रखें।
  • पानी और ऊर्जावान खाद्य सामग्री साथ रखें।
  • गर्म कपड़े भी साथ रखें।
  • रास्ते में बनाए गए आधार शिविरों में ही रुकें।
  • अमरनाथ यात्रा के दौरान आईटीबीपी, सेना, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें हर समय तैनात रहती हैं।
  • यात्रा मार्ग पर मोबाइल मेडिकल यूनिट, हेली सेवा, सामुदायिक रसोई और विश्रामगृह भी उपलब्ध रहते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+