फिर टली MSG की रिलीज, नहीं मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट
नयी दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैंसेजर ऑफ गॉड' की रीलिज पर अब तक सस्पेंस बरकरा है। उनकी फिल्म एमएसजी आज भी रिलीज नहीं होगी। अब तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सार्टिफिकेंट नहीं मिला है। सेंसर बोर्ड से जुड़ी ट्रिब्यूनल ने क्लीरिएंस तो दी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया।

अध्यक्ष के साथ-साथ बोर्ड के 8 सदस्यों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इस मामले के बढ़ने के बाद अब तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। राम रहीम और उनके समर्थक इस बात को लेकर निराश हैं।
गौरतलब है कि एमएसजी की रिलीज डेट पहले 16 जनवरी रखी गई थी। लेकिन बार-बार हंगामे को लेकर इसका विरोध होता रहा और रिलीज डेट बढ़ता रहा। 16 और 18 को तो यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी, अब देखना होगा कि 23 तारीख को यह फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं। हलांकि इसकी उम्मीद कम ही दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
