मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध
नई दिल्ली। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने समान नागरिक संहिता का विरोध किया है। उनकी ओर से कहा गया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड देश के लिए अच्छा नहीं है।

'समान नागरिक संहिता देश के लिए अच्छा नहीं'
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने समान नागरिक संहिता का विरोध करते हुए कहा कि देश में कई संस्कृतियां हैं। जिनका सम्मान होना चाहिए।
लॉ बोर्ड ने कहा कि अमेरिका में हर कोई अपनी पहचान के अनुसार ही अपने-अपने कानून का अनुसरण करता है। इस मामले हमारा राष्ट्र इसका अनुसरण क्यों नहीं करता है?
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रखा अपना पक्ष
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से कहा गया कि हमें संविधान के आधार पर कुछ शक्तियां दी हैं। संविधान ने ही हमें अपना धर्म मानने और उसके मुताबिक उनका पालन करने का अधिकार दिया है।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से कहा गया कि मुसलमानों ने भी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बराबर हिस्सा लिया, लेकिन उनकी भागीदारी को हमेशा कम करके आंका जाता है।












Click it and Unblock the Notifications