500-1000 रुपये के नोट पर पाबंदी, इस पर क्या कहना है बीजेपी का?
पीएम मोदी के इस ऐलान का बीजेपी समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने स्वागत किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि काले धन के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपये के नोट बैन करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान का बीजेपी समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया है। वहीं बाबा रामदेव ने पीएम के फैसले को साहसिक कदम बताया है।

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
कालेधन पर लगाम लगाने और नकली नोटों की बिक्री के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दांव खेलते हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन कर दिया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से सुझाए गए नियमों का पालन करें और परेशान नहीं हों।
पीएम मोदी के इस ऐलान का बीजेपी समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने स्वागत किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि काले धन के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
शिवराज बोले, ये सफाई का पर्व है
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि काले धन पर एसआईटी के गठन का अहम फैसला लिया गया था। अब इस फैसले के बाद बड़ा असर होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 500 और 1000 रुपये के नोट बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये फैसला हमें आगे ले जाने का काम करेगा।
इसका फायदा राष्ट्र को जरूर मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर कहा कि ये सफाई का पर्व है।
बाबा रामदेव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साहसिक कदम की सराहना की है। उन्होंने पीएम मोदी को कालेधन पर कार्रवाई को लेकर उठाए इस फैसले को अच्छा बताया।












Click it and Unblock the Notifications