MP में 2027 बनेगा 'युवा वर्ष', साल में 2 बार होगी PSC, सीएम मोहन यादव ने की घोषणाओं की बौछार

भोपाल में सीएम युवा समागम 2026 में, मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के लिए एक व्यापक विकास रोडमैप की रूपरेखा तैयार की, 2027 को युवा वर्ष घोषित किया, पीएससी परीक्षा की आवृत्ति दोगुनी की, शोध छात्रवृत्ति बढ़ाई, मुफ्त कोचिंग, एआई लैब, 12 नए मेडिकल कॉलेज, 12 स्किल यूनिवर्सिटी, और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का आइडिया फंड।

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में युवाओं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच सीधा और जीवंत संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत करते हुए युवाओं के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि वर्ष 2027 को राज्य में 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा और प्रदेश के युवाओं को रोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

MP CM Unveils 2027 Youth Year and Initiatives

कॉन्क्लेव में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में पीएससी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, उच्च शिक्षा में शोध (Research) को प्रोत्साहन देने के लिए शोधार्थियों को मिलने वाली फेलोशिप राशि को 16,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस शुरू की जाएंगी और अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व एडवांस कंप्यूटिंग लैब्स स्थापित की जाएंगी।

2027 में हर महीने खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 12 स्किल यूनिवर्सिटी होंगी शुरू

प्रदेश में स्वास्थ्य और रोजगार ढांचे को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ने विजन साझा किया। वर्ष 2027 में प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे, यानी हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज खुलेगा। साथ ही युवाओं को बाजार की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने के लिए 12 स्किल यूनिवर्सिटीज की स्थापना की जाएगी। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये का 'आइडिया फंड' बनाया जाएगा और पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। राज्य के 1 लाख युवाओं को कौशल उन्नयन योजना से जोड़ा जाएगा, जबकि कामकाजी महिलाओं के लिए हर संभाग में हॉस्टल निर्मित किए जाएंगे।

युवाओं के सीधे सवाल, सीएम के बेबाक जवाब

कार्यक्रम के दौरान 'सीधा संवाद' सत्र में युवाओं ने कृषि, तकनीक, खेल और सामाजिक मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे:

* कृषि और फूड प्रोसेसिंग: कृषि क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी पर सीएम ने कहा कि सरकार खेतों से लेकर प्रोसेसिंग तक वैल्यू चेन तैयार कर रही है। राज्य में ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

* AI और स्टार्टअप्स: भोपाल में 'AI सिटी', 'नॉलेज सिटी' और 'साइंस सिटी' का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही इंदौर, रीवा और उज्जैन में IT पार्क व ग्वालियर में टेलीकॉम जोन स्थापित हो रहे हैं।

* स्पोर्ट्स हब: भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। वर्ष 2027 में खेल प्राथमिकता पर रहेंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।

* नशामुक्त मध्यप्रदेश: नशे की लत से बचाव के सवाल पर सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2029 तक मध्यप्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

तकनीक और संस्कृति का अनूठा संगम

'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में आधुनिक तकनीक और भारतीय परंपरा का अद्भुत मेल देखने को मिला। मंच पर जब एआई ह्यूमनॉइड रोबोट 'बडी' (Buddy) ने चहलकदमी की, तो युवाओं ने तालियों से उसका स्वागत किया। वहीं, मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और 'नीरज आर्य के कबीर कैफे' के सूफी व कबीर भजनों ने पूरे परिसर को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान 15 से अधिक शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया, जहां उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल पर केंद्रित 80 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से युवाओं को योजनाओं और अवसरों की जानकारी दी गई।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 की प्रमुख घोषणाएं:

* वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा।

* पीएससी (PSC) की वार्षिक परीक्षा के साथ-साथ हर साल एक विशेष परीक्षा का आयोजन।

* शासकीय कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था।

* शोधार्थियों का मासिक स्टाइपेंड 16,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया।

* प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटीज की स्थापना।

* स्टार्टअप्स के नए विचारों के लिए 5 करोड़ रुपये का 'आइडिया फंड'।

* स्नातकोत्तर (PG) की छात्राओं को 'गांव की बेटी' और 'प्रतिभा किरण' योजना का लाभ।

* राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की 500 नई इकाइयों का गठन।

* प्रत्येक संभाग में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण।

* वर्ष 2027 में पुनः ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का भव्य आयोजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+