मोटापे के शिकार पुलिसकर्मी सर्जरी कराकर अस्पताल से लौटे, शोभा डे ने उड़ाया था मजाक
मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर दौलतराम की मुंबई के अस्पताल में मोटापा घटाने के लिए सर्जरी की गई है। डॉ मुजफ्फर लकड़ावाला ने उनकी सर्जरी की है।
मुंबई। लेखिका शोभा डे के ट्वीट से चर्चा में आए पुलिसकर्मी दौलतराम जोगावत अपने मोटापे की सर्जरी कराने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर दौलतराम की मुंबई के अस्पताल में मोटापा घटाने के लिए सर्जरी की गई है। डॉ मुजफ्फर लकड़ावाला ने उनकी सर्जरी की है।

दौलतराम अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नीमच लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वो कई दिन कुछ खा नहीं पाए लेकिन अब वो खाना खा रहे हैं। दौलत ने बताया कि सर्जरी के बाद उनको बुखार हो गया था लेकिन अब वो एकदम ठीक हैं।
180 किग्रा था दौलतराम का वजन
दौलतराम का वजन 180 किग्रा था, फरवरी में उनकी तस्वीर टि्वटर पर शेयर करते हुए शोभा डे ने लिखा था, 'आज मुंबई में भारी पुलिस बंदोबस्त है। इसके बाद कई टि्वटर यूजर्स ने शोभा डे को निशाने पर लिया और एक पुलिसवाले का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना की थी। इसके बाद वो चर्चा में आ गए और विभाग ने उनके इलाज की जिम्मेदारी ली।
बैरियेट्रिक सर्जन डॉ. मुफ्फजल लकड़वाला ने बताया कि अगले एक साल में दौलत राम जोगावत अपना 80 किलो वजन कम कर लेंगे। इसके साथ ही उनकी नियंत्रण में न आने वाली डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अनिंद्रा, लंफडिमा जैसी बीमारियां खत्म हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्टेपलिंग के जरिए पुलिस इंस्पेक्टर के पेट के आकार को भी कम किया गया। इस सर्जरी को करने में करीब 2.30 घंटें का समय लगा। दौलत राम जोगवत पिछले 37 सालों से बतौर पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं। उनका रिटायरमेंट वर्ष 2019 में होना है। नारकोटिक्स के क्षेत्र में दौलत राम अपनी जांच के लिए जाने जाते हैं। अधिक वजन का होना दौलत राम जोगावत के लिए पिछले दो दशक से मुसीबत बनी हुई थी।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications