व्यापम घोटाले का पर्दाफाश करने वाले आनंद राय दिल्ली से आधी रात अरेस्ट, जानिए क्या हैं आरोप
नई दिल्ली, 8 मार्च। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बहुचर्चित व्यापम घोटाले (Vyapam Scam) का सच सामने लाने वाले आनंद राय (Dr. Anand Rai) को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। साथ अपनी समर्थकों से भोपाल पहुंचने का आह्वान भी किया है। कुछ दिनों पहले डॉ. आनंद राय ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP-TET) को लेकर भी सवाल उठाए थे। जिसके बाद अब उन्हें रात में दिल्ली के होटल से क्राइम ब्रांच भोपाल ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recommended Video

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. आनंद (Dr. Anand Rai) एमपी टीईटी (MP-TET) परीक्षा दोबारा कराने की मांग की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक राय ने कहा कि जो टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र का जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वो परीक्षा से पहले का है। इससे साबित होता है कि पेपर टीईटी कैंडिडेट्स को ये पहले ही मिल चुके होंगे। ये बात जांच में भी साफ हो चुकी है कि ये स्क्रीनशॉट सही हैं। उन्होंने कहा कि जब स्क्रीनशॉट सही हैं तो मैंने कैसे कूट रचित दस्तावेज जारी कर दिए। मैंने सिर्फ इतना पूछा कि स्क्रीनशॉट पर जिन लक्ष्मण का नाम लिखा है वह कौन हैं? उन्होंने बातचीत में कहा कि इस परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए और सरकार को मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।
मुख्यमंत्री कार्यालय के उपसचिव ने दर्ज कराया था मामला
डॉ. आनंद राय को व्यापम घोटाले (Vyapam Scam) का व्हिसल ब्लोअर (Whistle Blower) कहा जाता है। हाल ही में मध्य प्रदेश में टीईटी के प्रश्न पत्र का एक कथित स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसी स्क्रीनशॉट को डॉ आनंद राय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने दावा किया कि सभी प्रशन पत्र में सभी चार ऑप्शन A, B, C और D के गोले भरे नहीं हैं। इससे स्पष्ट है कि यह स्क्रीनशॉट पेपर शुरू होने के पहले लिए गए हैं। मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के उपसचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम पर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद मरकाम ने आनंद राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब डॉ आनंद राय (Dr. Anand Rai) को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के होटल से डॉ. आनंद गिरफ्तार
डॉ आनंद राय ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी पोस्ट करते हुए लिखा है 'मुझे दिल्ली से होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुंचे।'












Click it and Unblock the Notifications