कांग्रेस सेवा दल ने सावरकर पर बांटा आपत्तिजनक साहित्य
नई दिल्ली- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम में विनायक वीर दामोदर सावरकर पर एक बेहद ही आपत्तिजनक बुकलेट बांटी गई है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस सेवा दल ने बुकलेट में लिखी गई आपत्तिजनक बातों को लेकर यहां तक दावा किया है कि जो भी लिखा गया है, वह लेखकों ने सबूतों के आधार पर लिखा है। दरअसल, उस बुकलेट में लिखा गया है कि वीर सावरकर के नाथूराम गोडसे के साथ शारीरिक संबंध थे।

कांग्रेस की ओर से ये बुकलेट पार्टी के सेवा दल के एक ट्रेनिंग कैंप में बांटी गई है। जब इस आपत्तिजनक साहित्य के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय सेवा दल के नेता लालजी देसाई से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सही ठहराते हुए इसपर चुटकी लेने की भी कोशिश की। उन्होंने मीडिया से कहा- "लेखक ने सबूतों के आधार लिखा है। लेकिन, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है। आज हमारे देश में सभी को अपनी पसंद चुनने का कानूनी अधिकार मिला हुआ है।"
Lalji Desai,Rashtriya Seva Dal on a line in Congress Seva Dal booklet reading,'Savarkar had physical relationship with Nathuram Godse':Writer has written it on basis of evidence.But that's not imp for us. In our country today,everyone has legal right to have their own preferences pic.twitter.com/UpqcC6rOsl
— ANI (@ANI) January 2, 2020
बता दें कि इस विवादित बुकलेट में लिखा गया है- 'ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले, नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्योरा मिलता है। यह समलैंगिक संबंध थे। उनका पार्टनर था उनका राजनैतिक गुरु वीर सावरकर।'
कांग्रेस ये भी दावा कर रही है कि सेवा दल के शिविर में जो साहित्य बांटा गया है, वो कोई नया नहीं है और उनके बारे में जो कहा गया है वह जगजाहिर है।
'वीर सावरकर कितने वीर? नाम से लिखी गई ऐसी किताब बांटने पर बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताया है।












Click it and Unblock the Notifications