'अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु', पहलगाम नरसंहार पर MP निशिकांत दुबे ने ऐसा क्या कहा कि, होने लगे खुद ट्रोल
Nishikant Dubey News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, वहीं 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहलगाम हमले को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर वो ट्रोल भी हो रहे हैं।
निशिकांत दुबे ने गुरुवार (24 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ''आजकल कलमा सीख रहा हूं,पता नहीं कब जरुरत पड़े।'' निशिकांत दुबे का ये पोस्ट देख लोग भड़क गए हैं और कमेंट कर कह रहे हैं कि 'आपकी बातों से तो ऐसा लगता है कि बीजेपी सरकार लोगों को सुरक्षा देने मे नाकाम है।'

एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''निशिकांत जी, आपकी बात से साफ है, सरकार पर भरोसा नहीं, इसलिए JSR-कलमा सीख रहे हो। आपकी सरकार में तबरेज अंसारी को मॉब ने मारा , अब यहां भी कहोगे आतंक का धर्म है, जैसे पहलगाम में कह रहे हो? मोदी जी के "आतंक खत्म" दावे फेल, पहलगाम इसका सबूत! है, ये भाजपा की नाकामी है।''
एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि तो मोदी राज में एक निर्वाचित सांसद भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकता है? एक अन्य यूजर ने कहा कि ''आजकल कलमा सीख रहा हूं, क्योंकि हिंदू होकर भी मोदी राज में डरा हुआ हूं, वो भी हम हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाए।''
निशिकांत दुबे ने पहले कहा था- हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, तड़पा तड़पा के मारेंगे
इससे पहले बुधवार 23 अप्रैल को निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट में कहा था, ''सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु,रावी, व्यास,चिनाब, सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया,आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया। बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे, यह है 56 इंच का सीना। हुक्का,पानी,दाना पानी बंद, हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, तड़पा तड़पा के मारेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications